रांची, मई 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन होगा। रांची जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय व आत्मा के सहयोग से 29 मई से चलने वाले अभियान में 18 प्रखंड के 135 गांव में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान में कृषि वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार, डॉ भरत महतो, डॉ नेहा राजन, डॉ विशाखा सिंह और डॉ रवींद्र सिंह शामिल हैं। निर्धारित तिथि तक हर दिन एक टीम तीन गांव का भ्रमण करेगी। इसमें प्रगतिशील किसान व कृषि वैज्ञानिक भी शामिल रहेंगे। इस क्रम में प्रति हेक्टेयर उत्पादन में वृद्धि, उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक व जैविक खेती, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और फसल विविधिकरण की जानकारी किसानों को मिलेगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.