रांची, नवम्बर 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। नगर निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के लिए जल्द ही सभी कोषांगों का गठन किया जाएगा। मतदान के लिए कर्मचारियों का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। मतदाता सूची को अद्यतन करने के बाद मतदान केंद्रों को चिन्हित कर वहां की सभी सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद रांची जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। आयोग ने चुनाव पूर्व की तैयारियों का स्वरूप स्पष्ट करते हुए सभी जिलों के साथ लगातार पत्राचार शुरू कर दिया है। जिलों से मतदाता सूची के अद्यतन, मतदान केंद्रों की संरचना, बूथ-स्तर की तैयारियों, कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा प्रबंधन की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.