रांची, नवम्बर 4 -- रांची। रांची जिला खो-खो संघ की ओर से 8 और 9 नवंबर को 14वीं रांची जिला खो-खो प्रतियोगिता होगी। आयोजन पुरानी विधानसभा के पास मैदान में होगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में रांची के सभी विद्यालय, क्लब या प्रखंड की टीमें भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए जिला अध्यक्ष संतोष प्रसाद व सचिव सुनील कुमार से संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...