आरा, फरवरी 24 -- -रांची जाने के लिए रविवार को पवना स्थित घर से निकला था जवान -परिजनों ने पवना थाने में दिया आवेदन, अनहोनी की जताई आशंका -मामले की छानबीन में जुटी पुलिस खंगाल रही मोबाइल सीडीआर आरा/अगिआंव, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी एसएसबी का एक जवान रांची के नामकुम जाने के दौरान रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। रविवार को अपने घर से निकला जवान दो दिन बाद भी रांची नहीं पहुंच सका है। लापता जवान पवना गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी का पुत्र राहुल कुमार है। वह रांची के नामकुम में एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। इस मामले में परिजनों की ओर से अनहोनी की आशंका जताते हुए पवना थाने में आवेदन दिया गया है। इस आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इसे लेकर पुलिस की ओर से उसके मोबाइल की सीडीआर खंगाली जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.