रांची, मार्च 18 -- रांची को फैटी लीवर मुक्त बनाने के लिए अभियान की शुरुआत इस महीने के अंत से होगी। बढ़ते फैटी लीवर के मामलों को देखते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से इसकी शुरुआत की जाएगी। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सहयोग से चार अत्याधुनिक उपकरणों से लैस बसें फैटी लीवर मुक्त इस अभियान के लिए उपलब्ध होंगी। इससे रांची के हर प्रखंड और पंचायतों में जाकर लोगों के फैटी लीवर से संबंधित जांच की जाएगी। साथ ही दवा भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान की शुरुआत में टेक्नीशियन और नर्सों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसकी शुरुआत अप्रैल के पहले सप्ताह से होगी। उसके बाद ट्रेनिंग से मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे, जो प्रखंडों में जाकर नर्सों और सहियाओं को भी फैटी लीवर से बचाव के जागरुकता की ट्रेनिंग दी जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.