रांची, जुलाई 4 -- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को रांची में आउटर रिंग रोड बनाने और इलेक्ट्रिक फ्लैशचार्ज बस शुरू करने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड में एक लाख करोड़ की लागत वाली एक दर्जन से अधिक नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने की भी घोषणा की। उन्होंने रांची और गढ़वा में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में यह ऐलान किया। गडकरी ने रांची में बहुप्रतीक्षित रातू रोड फ्लाईओवर को जनता को सौंपा, वहीं गढ़वा में शंखा-खजूरी फोरलेन का लोकार्पण किया। रांची में आयोजित कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि राज्य में पहले से एक लाख करोड़ की लागत से कई सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने रांची सांसद और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की मांग पर मंच से रांची आउटर रिंग रोड, रातू रोड एलिवेटेड रोड के नीचे पिलरों पर सोहराई प...