रांची, फरवरी 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिले के 82 सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण और मानसिक विकास के लिए 'बैगलेस डे' एवं 'कौशल बोध' गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इस विशेष पहल के तहत जिले के 58 समग्र शिक्षा विद्यालयों और 24 पीएम श्री स्कूलों का चयन किया गया है। इन गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु विभाग द्वारा बजट भी आवंटित कर दिया गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने 24 पीएम श्री विद्यालयों को प्रति स्कूल 32,000 रुपये और 58 समग्र शिक्षा विद्यालयों को प्रति स्कूल 6,000 रुपये की राशि उपलब्ध कराई है। इस राशि का उपयोग बैगलेस डे की गतिविधियों और कौशल बोध परियोजनाओं के लिए आवश्यक टूल्स व सामग्रियों की खरीद में किया जाएगा। राज्य स्तर से आवश्यक उपकरणों की एक विस्तृत सूची भी जारी की गई है, जिसके आधार पर विद्यालय अपनी ...