रांची, मार्च 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन में ताजी सब्जियों के साथ हाइजिन भोजन उपलब्ध हो इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से पोषण वाटिका (सब्जी-फल के लिए बगीचा) की शुरुआत हुई थी। अभी रांची जिले में 297 स्कूलों में पोषण वाटिका संचालित है, जिससे लगभग 40 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। इसी के तहत रांची के 1500 और स्कूलों में पोषण वाटिका तैयार की जा रही है। अगले वर्ष से इसका लाभ भी विद्यार्थियों को मिलने लगेगा। स्कूलों में मौसम के हिसाब से ताजी सब्जियों के अलावा फल भी उपलब्ध होंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि जिले के 2127 स्कूलों में से 1500 को किचन गार्डन के लिए उपयुक्त माना गया है। इन स्कूलों में पोषण वाटिका बनाने के लिए जमीन और पानी की उपलब्धता सहित आवश्यक व्यवस्थाएं हैं। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.