गिरडीह, मई 13 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न स्थानों से कृषि विज्ञान केन्द्र से चयनित किसान अरुण कुमार, आरती वर्मा, तरुणा मुर्मू और अभिव्यक्ति फाउंडेशन के भीम प्रसाद सिंह रविवार को रांची के नामकुम स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंडरी एग्रीकल्चर में आयोजित सेमिनार में शामिल हुए। सोमवार को गांडेय वापस लौटने के बाद किसानों ने उक्त कार्यशाला के संबंध में जानकारी दी। किसानों ने बताया कि सेमिनार में शामिल किसानों को प्राकृतिक खेती और उत्पादन बढ़ाने की तकनीकें सिखाई गई। सेमिनार में डायरेक्टर जनरल डा. हिमांशु पाठक और आईसीएआर, नई दिल्ली के डायरेक्टर डा. राजबीर सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद के अधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है। इससे बिना रसायन की फसल नहीं होती। रसायनयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.