रांची, जून 18 -- रांची। रांची में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद गुरुवार को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इसका आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 19 जून को जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक समेत) एवं सभी निजी स्कूलों में केजी से 12वीं तक की कक्षाएं नहीं चलेंगी। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मौसम विभाग ने रांची में 17 से 21 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी है और रेड अलर्ट जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.