रांची, जुलाई 4 -- राजधानी रांची के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को हाईटेक और इको-फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा कदम होने वाला है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को रांची में आयोजित कार्यक्रम में रांची में फ्लैश चार्ज बस शुरू करने की घोषणा की। उन्होने कहा फ्लैशचार्ज बस का पायलट प्रोजेक्ट नागपुर में शुरू किया गया है और अब रांची देश का दूसरा शहर होगा, जहां यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। गडकरी ने बताया कि नागपुर में इस प्रोजेक्ट का टेंडर मंगलवार को ही फाइनल हुआ है। इस बस में 135 सीटें होंगी, जो एयरलाइंस जैसी आरामदायक होंगी। इसमें सफर करना न सिर्फ आरामदायक बल्कि सस्ता भी होगा, क्योंकि इसका किराया डीजल बस की तुलना में 35 प्रतिशत कम होगा। फ्लैशचार्ज बस से क्या बदलेगा : शहर के भीतर इलेक्ट्रिक फ्लैशच...