रांची, नवम्बर 29 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर शनिवार को रांची के पांच वृद्धाश्रमों में नगड़ी, रातू, हेसाग, चिरौंदी और रामावती वृद्धाश्रम, रातू में रह रहे वृद्धों के बीच जरूरी सामग्रियों का वितरण किया। यह कार्यक्रम न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा, रांची और डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में हुआ। इस दौरान कंबल, स्वेटर, जूता और ड्राई फ्रूट जैसी चीजें बांटी गईं और वृद्धजनों को अटल पेंशन योजना और आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़ा गया। ओल्ड-एज-होम, नगड़ी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश-सह-कार्यकारी अध्यक्ष, झालसा, न्यायामूर्ति सुजित नारायण प्रसाद मौजूद थे। उन्होंने अपने हाथों से वृद्धों के बीच सामग्री बांटी और कहा कि वृद्ध माता-पिता की सेवा ही ईश्वर सेवा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.