रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा फेरबदल किया है। रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा की ओर से जारी अधिसूचना में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर पर प्रमोशन, स्थानांतरण व पदस्थापन किया गया है। आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को नए स्थान पर तत्काल पदभार ग्रहण करना होगा। दुमका के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्रनाथ मिश्रा को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) के पद पर प्रोन्नत किया गया है। रांची के सीजेएम चंदन को गोड्डा और गोड्डा के सीजेएम शशि भूषण शर्मा को रांची का सीजेएम नियुक्त किया गया है। एडीजे संजय कुमार चौधरी को कोडरमा से रांची, देवाशीष महापात्र को गिरिडीह से रांची, मधुरेश कुमार वर्मा को गिरिडीह से धनबाद, नीति कुमार को राजमहल से जमशेदपुर और वैशाली श्रीवास्तव को जमशेदपुर से राजमहल पदस्थापित किया ...