नई दिल्ली, जून 5 -- रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के कोयनारा गांव में ग्रामसभा के दौरान पुलिस पर हुए हमले के मामले में जांच शुरू हो गई है। इस मामले में लापुंग थाना में पूर्व नक्सली पुनई उरांव समेत 56 नामजद और 400 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोग भी शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कोयनारा गांव में जमीन विवाद को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया था। थाना प्रभारी संतोष यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी विधि व्यवस्था संधारण के लिए मौके पर पहुंचे। पंचायत के दौरान ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। तलवार, तीर और लाठी डंडे से थाना प्रभारी को बुरी तरह से पीटा। बचाने गए पुलिसकर्मियों को भी आसमाजिक तत्वों ने नहीं बक्शा। उन्हें भी जमकर पीटा। इस घटना में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.