रांची, नवम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर बुधवार को रांची लोक संस्कृति और उत्सव के रंग में रंगी दिखी। शहरभर में पारंपरिक स्ट्रीट डांस कार्यक्रम हुए। इसका उद्देश्य राज्य की लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को आमजन के बीच प्रसारित करके स्थापना दिवस को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाना था। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक प्रमुख स्थलों पर लोक कलाकारों ने नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। करमटोली चौक, अलबर्ट एक्का चौक, राजेंद्र चौक, बिरसा चौक, धुर्वा गोलचक्कर, धुर्वा बस स्टैंड, एयरपोर्ट क्षेत्र, मोरहाबादी पार्क, समाहरणालय, रांची रेलवे स्टेशन, नामकुम चौक, हटिया चांदनी चौक और खेलगांव आदि स्थानों पर लोकनृत्यों की रंगीन छटा दिखी। ढोल, नगाड़ों, मांदर और झांझ की धुन पर कलाकारों ने नागपुरी, संताली, हो और कुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.