रांची, सितम्बर 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में रविवार दोपहर में करीब एक घंटे तक लगातार आसमान से मूसलाधार पानी बरसा। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला एक ही रफ्तार में तीन बजे तक जारी रहा। इसके बाद गति धीमी हुई, लेकिन पानी बरसने का सिलसिला जारी रहा। तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। समाचार लिखे जाने तक शाम तक लगातार होती बारिश ने राजधानी को जलमग्न कर दिया। महीनों से बंद पड़ी नालियों और कचरे से भरी गलियों ने हालात को और बदतर बना दिया। शहर के निचले इलाकों में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। गलियों में घुटनों तक पानी, घरों में घुसा कीचड़ : मूसलाधार बारिश के बीच जल निकासी के सभी सिस्टम फेल हो गए। इससे दर्जनों मुहल्लों में लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। वह...