रांची, अगस्त 24 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट की ओर से शहर के प्रवेशद्वार एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक और बिरसा चौक मार्ग का विकास महानगरों की तर्ज पर करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में नगर विकास और आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने संबंधित पांच योजनाओं के लिए 45.03 करोड़ (45,03,64,500) रुपए की मंजूरी दे दी है। विभागीय प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को जल्द निविदा निकाल कर क्रियान्वयन शुरू करने का निर्देश दिया है। प्रधान सचिव ने कहा है कि शहरी नियोजन के तहत राजधानी के एयरपोर्ट क्षेत्र का आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। एयरपोर्ट से हिनू चौक की दूरी 1.65 किमी एवं हिनू चौक से बिरसा चौक तक की कुल दूरी 1.2 किमी है। पत्थर की कलाकृतियां, झारखंड की प्राचीन कला-संस्कृति पर आधारित भव्य तोरणद्वार, लैंड स्केपिंग, डिजाइनदार पेड़-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.