रांची, सितम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची आर्चडायसिस अंतर-पल्ली आदिवासी नृत्य और फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को संत जोसेफ क्लब में हुआ। इसमें 23 पल्लियों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने डॉ. रामदयाल मुंडा के कथन को दोहराते हुए कहा कि आदिवासियों का चलना ही नृत्य है और बोलना ही गीत है। उन्होंने युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की सलाह दी। फैशन शो में युवाओं ने अपनी आदिवासियत का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम दीघिया पल्ली, द्वितीय सिंगपुर पल्ली व तृतीय स्थान हरमू पल्ली। वहीं, फैशन शो में प्रथम सपारोम पल्ली, द्वितीय हेसाग पल्ली व तृतीय स्थान दीघिया पल्ली। नृत्य प्रतियोगिता में डॉ. मीनाक्षी मुंडा, फादर एंजलुस और आनंदी एक्का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.