रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची स्टेशन पर चलती रांची-आरा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के क्रम में हादसे से पहले एक महिला को बचा लिया गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा। घटना शनिवार रात की है। जब रांची स्टेशन से रांची-आरा एक्सप्रेस प्रस्थान कर अपनी रफ्तार पकड़ने लगी, तभी एक महिला ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगी। इसी क्रम में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गई। ये देख प्लेटफॉर्म पर तैनात उपनिरीक्षक सूरज पांडेय ने दौड़ते हुए उक्त महिला को प्लेटफॉर्म पर खींच लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इससे उपनिरीक्षक के पैर में भी हल्की चोट आई और इलाज के लिए राज अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया है। पूछताछ के क्रम में महिला ने अपना नाम 40 वर्षीय सुष्मिता देवी बताई। वह मूल रूप से रोहतास के बरुणा ग्राम, बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.