गुमला, दिसम्बर 26 -- गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को रांची की टीम ने एकतरफा मुकाबले में जमशेदपुर को 204 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची अंडर 14 की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। जिसमें अभिज्ञान सिंह ने 95 और आदित्य प्रसाद ने 98 रनों का योगदान दिया। वही जमशेदपुर की ओर से प्रभाकर ने 3 और अंशीत शौर्य ने 2 विकेट झटके। जवाबी पारेख खेलने उतरी जमशेदपुर अंडर 14 की पूरी टीम 15वें ओवर में 49 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जमशेदपुर की ओर से अर्णव और दक्ष ने 12-12 रनों का योगदान दिया। रांची को ओर से वर्णित ने 4 और आकाश ने 3 विकेट झटके। रांची के अभिज्ञान सिंह को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।जेए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.