बिहारशरीफ, सितम्बर 18 -- रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सामाबाद गांव में बुधवार की रात घर में ही फंदे से लटकता युवक का शव मिला। मृतक प्रह्लाद प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है। वह पतासंग गांव में हार्डवेयर की दुकान चलाता है। परिजनों ने बताया कि नवंबर महीने में उसकी शादी तय है। इससे पहले ही यह घटना हो गयी। परिजनों की माने तो वह खुशमिजाज लड़का था। वह खुदकुशी नहीं कर सकता है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है। मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.