बिहारशरीफ, जुलाई 5 -- रहुई में अखंड-कीर्तन से पहले 351 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने कलश के साथ कई गांवों का किया भ्रमण फोटो : रहुई कलश : रहुई नगर पंचायत के रहुई में शनिवार को कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। रहुई, निज संवाददाता। रहुई शहर के पश्चिमी देवी स्थान मंदिर में रविवार से 24 घंटे का अंखड-कीर्तन शुरू होगा। शनिवार को 351 महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। अखंड-कीर्तन पूजा समिति के अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि कादीबिगहा स्थित काली मंदिर तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभरी की गयी। इसके बाद कादीबिगहा, धमासंग, डिहरा, मंदिलपुर व रहुई बाजार का भ्रमण कर देवी स्थान मंदिर पहुंचीं। विधि-विधान से मंत्र जाप देवी स्थान मंदिर में कलश स्थापित की गयी। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि अखंड-कीर्तन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.