बिहारशरीफ, नवम्बर 8 -- रहुई अस्पताल : एक्स-रे मशीन दुरुस्त, फिर भी मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ रोगियों ने कहा-कर्मी हमेशा लो वोल्टेज का बनाते हैं बहाना फोटो : रहुई अस्पताल : रहुई सामुदायिक अस्पातल का भवन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध रहने के बावजूद भी मरीजों को इसके लिए सदर अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसा भी नहीं है कि एक्स-रे मशीन में किसी तरह की गड़बड़ी है। मशीन पूरी तरह से दुरुस्त होने के बावजूद भी मरीजों को जांच नहीं हो रही है। रहुई बाजार निवासी मंती देवी, संजू देवी व अन्य ने बताया कि दो दिनों से एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कर्मी द्वारा लो वोलटेज का हवाला देकर एक्स-रे करने से मना कर दिया। अब बिहारशरीफ सदर अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.