समस्तीपुर, मार्च 31 -- रोसड़ा। सोमवार की दोपहर प्रखंड के रहुआ वार्ड 08 में खाना बनाने के दौरान उठी चिंगारी से चार घर जलकर राख हो गया। वहीं पांच मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए। झुलसे मवेशियों की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। मुखिया बैजनाथ शर्मा ने बताया कि रहुआ वार्ड 08 निवासी रोहित सहनी, भोगीलाल सहनी, संजीव सहनी व कलवा देवी का घर जलकर राख हो गया है। लाखों रुपये मूल्य की क्षति होने के बात बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने दोपहर के वक्त अचानक आग की लपटों को उठते देखा। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटे काफी तेज हो चुकी थी। हालांकि लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, पर तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुका था। इस बीच सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.