बस्ती, अक्टूबर 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। कलवारी क्षेत्र स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका विद्यालय के अनुचर के लापता होने से सनसनी फैल गई है। इस मामले में अनुचर की पत्नी ने विद्यालय के प्रबंधक और उनके दो पुत्रों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। हालांकि अनुचर रहस्यमयी तरीके से पुलिस को मिल गया। कलवारी थाना क्षेत्र स्थित दुबौली निवासी मुन्नी देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि उनके पति गोमती प्रसाद आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका विद्यालय में अनुचर पद पर कार्यरत हैं। उनके पति तीन अक्तूबर की शाम ड्यूटी पर गए थे। अगले दिन सुबह वह घर नहीं लौटे। उन्होंने बात करनी चाही लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद उन्होंने विद्यालय पर फोन किया। विद्यालय से बताया गया कि वह वहां नहीं हैं। उनकी बाइक, चाभी और मोबाइल यहीं पड़ा है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.