अमरोहा, मार्च 23 -- रहरा। थाना क्षेत्र के गांव बरतौरा की प्राचीन चामुंडा में पिंडी शुक्रवार रात खंडित कर दी गईं। दो पिंडी को अज्ञात लोग उखाड़कर भी ले गए। शनिवार सुबह जानकारी होते ही मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। सीओ दीप कुमार पंत ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर बमुश्किल शांत कराया। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार चामुंडा गांव से सटी हुई है। शनिवार सुबह हिन्दू समुदाय के लोग पूजा-अर्चना करने चामुंडा पर पहुंचे तो यहां अधिष्ठापित तीन पिंडी में से दो गायब थीं जबकि तीसरी पिंडी खंडित थी। गांव में खबर लगते ही तमाम लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए यह कृत्य किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.