अमरोहा, जून 23 -- रविवार रात चोरों ने रहरा थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी ग्रामीण के घर नकब लगाकर आभूषण समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। पुलिस को सूचना दी गई है। जानकारी के मुताबिक चंदनपुर निवासी निवासी सत्तार अहमद बेंगलुरु में मजदूरी करता है। पिछले तीन दिन से वह घर आया हुआ था। गर्मी होने की वजह से रविवार रात सत्तार पत्नी नाजिया व बच्चों संग बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी वक्त पीछे से चोर दीवार में नकब लगाकर कमरे में घुस गए। यहां से सोने, चांदी के आभूषण, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह परिवार के लोग उठे तो मामले की जानकारी हुई। खाली संदूक सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर जंगल में पड़े मिले। नाजिया का कहना है कि दो लाख से अधिक का सामान चोरी हुआ है। थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष कुमरेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.