अमरोहा, नवम्बर 11 -- हसनपुर, संवादाता। हरियाणा के रोहतक में बिल्डिंग पर कार्य करते समय मजदूर करीबी 25 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। गंभीर घायल मजदूर को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेहद गमगीन माहौल में शव का दफीना कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी 20 वर्षीय जुबैर पुत्र स्व.नजाकत हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करता था। रविवार शाम वह बिल्डिंग पर करीब 25 फीट की ऊंचाई पर काम करते समय जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान जुबैर की मौत हो गई। सोमवार सुबह गांव लाकर शव का दफीना कर दिया गया। जुबैर सात बहन-भाइयों में मंझला था। बताया जा रहा है कि मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर-बसर कर रहा था...