कटिहार, फरवरी 15 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड स्थित सीमांचल के मशहूर खानकाह लतीफिया रहमानपुर तकिया शरीफ में मशहूर सूफ़ी संत हजरत ख्वाजा वहीद असगर का 40वां सालाना उर्स 16 फरवरी 2026 (सोमवार) से शुरू होगा। उर्स की शुरुआत रस्म-ए-चादरपोशी से होगी, जिसके बाद पीर सूफि सेमिनार और महफिल-ए-समां का आयोजन किया जाएगा। उर्स के दूसरे दिन 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को कुरानखानी के बाद आखिरी कुल शरीफ के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। 16 फरवरी से शुरू होने वाले इस उर्स में देश के कोने-कोने से हजारों जायरीन (श्रद्धालु) के पहुंचने की उम्मीद है। उर्स की तैयारियों को लेकर खानकाह शरीफ में सज्जादा नसीन हजरत ख्वाजा नूर आलम की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उर्स को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें खानकाह सदर ...