फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शब ए बरात रहमत और बरकत की रात है। इस पर मस्जिदों और घरों में इबादत का दौर चलता रहा। इबादत कर खुदा से मगफिरत की दुआएं की गईं। कब्रिस्तान फूलों की खुशबू से महकते रहे और रोशनी से जगमगाते रहे। अपनों की कब्रों पर पहुंचकर लोगों ने फातिहा दुआएं की। मंगलवार को शब ए बारात पर शहर से लेकर ग्रामीण मुस्लिम इलाकों में पूरी रात चहल पहल और रौनक दिखाई दी। दिन में कब्रिस्तानों में साफ-सफाई होती रही। शाम होते ही लोग अपनों की कब्रों पर पहुंचे और फातिहा के बाद उनके हक के लिए दुआएं की। इशां की नमाज से पहले लोग मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा की। मस्जिदों में ही लोग इबादत करते रहे। घरों से कुरान की आयतों की आवाजें सुनाई देती रहीं। कोई नमाज पढ़ने में लगा रहा तो कोई तस्बीह पढ़ता दिखाई दिया। रो-रोकर गुनाहों की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.