मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- गांव रहमतपुर में विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी। सोमवार को गांव पहुंची अधिकारियों की टीम ने मौके पर जाकर कार्यों की पैमाईश की व स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान भोपा पुलिस भी मौजूद रही। मोरना क्षेत्र के गांव रहमतपुर में यशपाल सिंह द्वारा गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गये विकास कार्यों को लेकर 20 बिन्दुओं पर शिकायत की गई थी, जिनमें इंटरलॉकिंग, नाला, नाली, हैण्डपम्प, शौचालय, आंगनबाडी सैन्टर, पंचायतघर, सीसी रोड, स्ट्रीट लाईट, वाटर कूलर, चिल्ड्रन पार्क, मनरेगा कार्य आदि कार्यों सहित विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की गई थी। गांव में पहुंचे जिला पंचायतराज अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया, सहायक अभियंता लोनिवि कामेश्वर प्रसाद ने ग्राम पंचायत सचिव प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.