कोटद्वार, अक्टूबर 16 -- इंस्टिट्यूट ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से आयोजित पांच दिवसीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता आईएचएमएस ऑलंपियाड- 2025 शुरु हो गया। बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित कालेज के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का कॉलेज के निदेशक प्रबंधन ले. कर्नल बीएस गुसांई, कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, प्रचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पहले दिन बालिका वर्ग की रस्साकशी के साथ प्रतियोगिता शुरु हुई। पहला मैच अर्जुन हाउस और गोपाल हाउस के बीच हुआ, जिसमें गोपाल हाउस की छात्राओं ने दमखम दिखाते हुए जीत हासिल की। दूसरा मैच प्रफुल हाउस और गंभीर हाउस के बीच हुआ, जिसमें प्रफुल हाउस जीता। बालक वर्ग में प्रफुल हाउस और गोपाल हाउस के बीच हुई प्रतियोगिता में गोपाल हाउस विजयी रहा। वहीं गंभीर और अर्जुन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.