जौनपुर, दिसम्बर 26 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी (कायमगंज) गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार की देर शाम सीओ शाहगंज को तहरीर देकर पट्टीदार और अन्य लोगों पर रस्सी से बांध कर मारने पीटने, मकान ढहाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई के बदले हीला हवाली का आरोप लगाया है। निशात अहमद पुत्र स्वर्गीय मुस्ताक ने क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पट्टीदार ने जब वह अपने घर पर था तो विपक्षी अपने साथ अलीगढ़ जनपद निवासी अन्य लोगों को साथ लेकर आए और घर में घुसकर रस्सी से बांधकर उसे मारा पीटा। आरोप लगाया कि उसका घर भी ध्वस्त कर दिया। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। थानाध्यक्ष को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.