हाथरस, नवम्बर 14 -- आरबीएस पब्लिक स्कूल, मुरसान की छात्राओं ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'टग ऑफ वॉर' (रस्साकशी) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस जीत पर पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की सदस्य ये छात्राएं थीं। सैयांकी ठैनुआ,माही ठैनुआ,गरिमा,अन्नू शर्मा,काकुल कौशिक,अजोल चौधरी,रिया गावर,प्राची,तन्वी भारद्वाज,दीपिका चौधरी और ध्रुवी सोनी। छात्राओं की इस शानदार जीत का श्रेय स्पोर्ट्स टीचर प्रवीण कुमार और बॉबी नायक को जाता है. जिन्होंने टीम को कड़ी मेहनत से प्रशिक्षित किया। विद्यालय के डायरेक्टर रजनीश कुमार और सोनिया सिंह ने टीम को बधाई दी। डायरेक्टर रजनीश कुमार ने विशेष रूप से खुशी व्यक्त की और सभी विजेता बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.