देहरादून, मई 19 -- धरातल संस्था द्वारा सोमवार को जाने माने अंग्रेजी लेखक रस्किन बांड के 91 वें जन्म दिवस पर एक गोष्ठी जनकवि डॉ. अतुल शर्मा के वाणी विहार पर स्थित आवास पर आयोजित की गयी। डॉ.अतुल शर्मा ने बताया कि रस्किन बांड बहुत सरल स्वभाव के व्यक्तित्व हैं। उनके साहित्य का विशाल पाठक वर्ग है। मौके पर उनकी लोकप्रिय कहानी नीली छतरी का पाठ किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) में अंतर्राष्ट्रीय जश्ने बचपन समारोह में 7 नवंबर 2005 को नीली छतरी पुस्तक का मंचन हुआ था। उसके सारे गीत उन्होंने लिखे थे। जो बहुत लोकप्रिय हुए थे। निर्देशन सुवर्ण रावत ने किया था। उन्होंने गीत की एक पंक्ति भी सुनाई। नीली छतरी हाथ में मेरे थमी हुई है, जैसे नीला अंबर मेरी मुट्ठी में है..। कहानीकार रेखा शर्मा व कवयित्री रंजना शर्मा ने बताया कि रस्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.