मैनपुरी, फरवरी 5 -- रसोई में रखी रोटियां आवारा कुत्ता खा गया। कुत्ते को डंडा मारकर भगाया तो पड़ोसी मां बेटे ने युवक के साथ गाली गलौज और मारपीट की। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी महाराज सिंह पुत्र मूलचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 24 जनवरी को एक आवारा कुत्ता उसके घर में घुसकर बनाई गई रोटियां खा गया। उसने डंडा लेकर कुत्ते को भगा दिया। इसी बात से नाराज ग्रामवासी सोनू पुत्र रामवीर और सत्यता पत्नी रामवीर 25 जनवरी को गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज करने से उन्हें रोका तो इन आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.