पीलीभीत, मार्च 10 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के टनकपुर हाईवे पर गोदावरी स्टेट कॉलोनी के सामने रहने वाली 23 वर्षीय काजल पत्नी सचिन सिंह ने शनिवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रसोई में साड़ी के फंदे से लटका मिला। थोड़ी देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो परिजन शव को उतारकर शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर पर आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजीव कुमा सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका का मायका थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर में है। मृतका के पिता कुलवीर सिंह भी परिजनों के साथ पुत्री के ससुराल पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.