लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- कस्बे के पटेलनगर मोहल्ले के धनपत गुप्ता के मकान में किराए पर रहने वाले आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह रसोई गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय सिलेंडर में लीकेज की वजतह से लपटें निकलने के बाद आग लग गई। इससे डरकर घर के सभी लोग बाहर भाग गए। आग की वजह से एलपीजी गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया और चारों तरफ धुआं और लपटें फैल गईं। आग से तमाम घरेलू सामान और कुछ नकदी जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.