सहरसा, अप्रैल 11 -- सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में पचास रुपये का इजाफा किया गया है। एक साथ 50 रुपये बढ़ने से लोगों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। खाद्य सामग्री पर लगातार बढ़ रही महंगाई ने तो आम आदमी का जीना तो पहले ही मुहाल कर दिया था। लेकिन अब रसोई गैस सिलेंडर के दामों में एकाएक 50 रुपये का इजाफा कर दिए जाने रसोई के बजट पर सीधा असर पड़ा है। 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 905 रूपए से बढ़कर अब 955 रूपए हो गया है। महिलाओं के अनुसार बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ा है। लगातार बढ़ रहीं महंगाई के कारण रसोई का बजट दोगुना हो गया है।खासतौर से मध्यम वर्ग और महिलाओं में गैस दाम बढ़ने से आक्रोश है। लोगों का कहना है कि एक तो पहले से ही जरूरत की चीजें महंगी हो रही हैं। अब एलपीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.