हापुड़, अप्रैल 8 -- केंद्र सरकार ने महिलाओं का रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में 50 रूपए की बढ़ोत्तरी की है। ऐसे में महिलाओं ने हिन्दुस्तान से संवाद करते हुए कहा कि पहले ही मंहगाई से आम आदमी की कमर टूट रही है, अब रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने का काम किया है। बता दें कि रसोई गैस सिलेंडरों के दाम काफी समय से सामान्य थे। अबतक 14 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 801 रूपए थी, अब सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर 50 रूपए प्रति सिलेंडर बढ़ाने का फैसला किया है। मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 851 रूपए हो गई है। इससे खासकर महिलाओं में काफी रोष है। महिलाओं का कहना है कि दाल, चीनी, तेल के अलावा समस्त खाद्य पदार्थ महंगे हो गए है, अब रसोई गैस सिलेंडर के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.