सिमडेगा, जनवरी 30 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को रसोइयां के बीच कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मवि जोराम में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में रामवि जोराम, मवि विद्यालय ठेठईटांगर, प्लस टू विद्यालय बम्बलकेरा सहित कई स्कूलों की रसोईयां ने भाग लिया। सभी रसोइयां ने मडुआ की रोटी, रागी, निमकी, केक, चिप्स, लड्डू, पीठा, अरसा सहित कई पकवान बनाए। वही आलू चटनी, खिचड़ी, दाल, छोला, सहित कई लजीज व्यंजन बनाए। प्रतियोगिता में रामवि को प्रथम, बनमाली को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सीओ कमलेश उरांव, बीपीओ प्रमिला बड़ाईक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.