बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में जनपदीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न ब्लाकों की कुल 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। इसमें पीएमश्री विद्यालय डिहवा की रसोइया उर्मिला ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 3500 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। इनके अलावा प्राथमिक विद्यालय भृगु आश्रम नंबर एक की रसोइया पुष्पा ने दूसरा और कंपोजिट विद्यालय बैरिया की रसोइया ललिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें क्रमश: 2500 और 1500 रुपए का इनाम दिया गया। अन्य प्रतिभागी रसोईयों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 350 रुपए दिए गए। निर्णायक मंडल में जननायक चंद्रशेखर विवि की सहायक प्रोफेसर तृप्ति तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह व जीजीआईसी की प्रधानाचार्या मौजूद रहीं। परिवह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.