जामताड़ा, जुलाई 13 -- रसोईयाओं को संकुल स्तरीय एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण नाला,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मौरबासा, सुन्दरपुर, खैरा सहित अन्य संकुलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत रसोईया-सह-सहायिका का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सह संकुल साधन सेवी समर लायक, रासबिहारी झा, नित्यानंद गोरांई आदि ने रसोईयां को एमडीएम संचालन के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। वहीं विद्यालयों में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम की अवधारणा, उद्देश्य एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर अहम जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रशिक्षकों ने मध्याह्न भोजन तैयार करने में स्वच्छता और सुरक्षा तरीकों पर प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा पोषण मूल्यों, स्थानीय पोषक तत्वों और पोषण वाटिका के उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.