लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- स्कूलों में एमडीएम बनाकर खिलाने वाली रसोइयों ने अपनी मांग को लेकर बेसिक शिक्षामंत्री को सम्बोधित ज्ञापन विधायकों को सौंपा। विधायकों के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन देकर रसोइयों का मानदेय दस हजार करने की मांग की। संयुक्त रसोइया मोर्चा के अध्यक्ष ब्रह्मकुमार, महामंत्री कैलाश कुमार के नेतृत्व में रसोइयों ने सदर विधायक योगेश वर्मा व श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी के कार्यालय पर पहुंचकर उनको ज्ञापन सौंपा। बेसिक शिक्षामंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में कहा कि नवीनीकरण के नाम पर रसोइयों को बिना बताए मनमाने तरीके से हटा दिया जाता है। इस पर रोक लगाई जाए। रसोइयों से स्कूलों में माली, चपरासी, चौकीदार तक का काम लिया जाता है। मानदेय 2010 से नहीं बढ़ाया गया है। रसोइयों का मानदेय कम से कम दस हजार रुपया किया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा है कि शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.