मऊ, जनवरी 6 -- मऊ, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश मिड-डे मील रसोईया यूनिइन के बैनर तले सैकड़ों रसोइयों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शिवमूरत, रीता, उषा, चंदा, मन्ती, रेखा आदि ने वर्तमान में रसोइयों को मात्र 2 हजार रुपये मासिक मानदेय मिल रहा है, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण और बच्चों को शिक्षा नहीं दे पा रही हैं। उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए रसोइयों के लिए न्यूनतम वेतन तय करने और 2005 से अब तक का बकाया एकमुश्त तत्काल भुगतान करने की मांग की। रसोइयों ने 12 महीने का मानदेय देने की भी मांग की, क्योंकि उन्हें वर्तमान में केवल 10 महीने का भुगतान किया जाता है। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.