मधुबनी, मार्च 9 -- मधुबनी। टाउन क्लब मैदान में मध्याह्न भोजन रसोइया कर्मियों की एक अहम बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मिथिलेश भगत ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन मध्याह्न भोजन रसोईया संघ की नेता जूली देवी ने किया। सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रमुख मांगों में 10 महीनों के बजाय 12 महीने का मानदेय, न्यूनतम मजदूरी दर से भुगतान, रसोइयों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने, तथा लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान शामिल हैं। सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि उनकी मांगों को लेकर इस माह के अंत तक बिहार सरकार से एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर बातचीत करेगा। इसके अलावा, भारत जोड़ो अभियान के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवनाथ देवन ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.