बिहारशरीफ, मई 18 -- थरथरी, निज संवाददाता। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने नौ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। संघ के राज्य महासचिव सरोज चौबे ने कहा कि सरकार की उपेक्षा और रसोइयों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 मई को सांकेतिक हड़ताल होगी। इसमें मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को सौंपा जाएगा। जिला संरक्षक पाल बिहारी लाल ने कहा कि नालंदा में इस आंदोलन को पूरी ताकत से लागू किया जाएगा। संघ ने चेतावनी दी कि हड़ताल के दौरान मध्यान्ह भोजन योजना में किसी भी असुविधा की जिम्मेदारी सरकार की होगी। रसोइयों ने कम वेतन और केवल 10 महीने काम की स्थिति को अन्यायपूर्ण बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...