सिमडेगा, फरवरी 15 -- बानो, प्रतिनिधि। रसोईयां संघ की बैठक रविवार को हुरदा बाजार परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संध की सचिव संध्या देवी ने की। बैठक में कहा गया कि संघ की मांगे नही माने जाने पर बेमियादी हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में मुक्ति जोजो, आदंदिता होरो, कुमुदीनी जोजो, सुभद्रा सिंह, सविता देवी, कुसमा देवी, जानकी देवी, कुंती देवी, यशोदा देवी, बसंती देवी सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...