कानपुर, फरवरी 7 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद के अकोढ़िया गांव में रिश्तेदार इंजीनियर के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए लोगों की मौत से कार्यक्रम स्थल पर कोहराम मच गया। हादसे की खबर आते ही परिवार के लोग बदहवास होकर मौके की ओर भागे वहां तीनों रिश्तेदारों की मौत से कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के अकौढ़िया गांव निवासी महेश श्रीवास्तव तिश्ती के एक कालेज में शिक्षक थे। उनका पुत्र दिलीप श्रीवास्तव नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर है। दिलीप की पत्नी संपा भी उसी कंपनी में इंजीनियर हैं। दोनों लोग तीन वर्षीय बेटे शुभ का मुंडन संस्कार कराने गांव आए थे। संपा ने बुआ के लड़कों राकेश व राधेश को भी आमंत्रित किया था। शुक्रवार को राकेश व राधेश अपने भतीजे अभिषेक व चालक इरफान के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। दोपहर में खाना खाने के बाद सभी लोग कान...