छपरा, सितम्बर 9 -- रसूलपुर। छपरा -सीवान रेलखंड पर वंशीछपरा रेल फाटक नंबर 71-बी पर आये दिन बीचोंबीच रेल ट्रैक पर वाहन फंस जा रहे हैं और जाम की स्थिति बन जाती है। छपरा-सीवान एनएच 531 से मांझी-बरौली पथ को जोड़ने वाली वंशीछपरा-मुकुंदपुर सड़क पर अवस्थित रेल फाटक से आने जाने वाले यात्री कहते हैं कि पिछले एक सप्ताह से यह स्थिति बनी हुई है। जब गेटमैन रेलफाटक खोलता है तो दक्षिणी भाग का फाटक नहीं खुल पाता जबकि उत्तरी भाग का फाटक खुलते ही वाहन आकर बीचो बीच फंस जाते हैं। हालांकि गेटमैन तुरंत ही फंसे तकनीक को ठीक करता है तब तक दोनों तरफ से जाम की स्थिति बन जाती है। यहां विद्युत स्व संचालित रेलफाटक बना है जो बटन दबाने से फाटक खुलता और बंद होता है। रेलकर्मी की मानें तो ऊपर के अधिकारियों को इस तकनीकी खराबी की जानकारी दे दी गई है। इसे शीघ्र ही ठीक करा लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.